रायपुर: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के पांच जिलों — कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर — में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी में आज हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।
बारिश और बिजली गिरने की संभावना के कारण स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने का आग्रह किया है।