“महतारी वंदन योजना के तहत अब मितानिनों को हर महीने मिलेगा ऑनलाइन मानदेय”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से राज्य की मितानिनों के लिए एक नई खुशखबरी आई है। अब मितानिनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह उनका मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगा। इस फैसले से मितानिनों को उनकी मेहनत का सही मूल्य समय पर मिलेगा और भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस कदम के लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस घोषणा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही मितानिन बहनों को उनका मानदेय ऑनलाइन बैंक खाते में मिलेगा, और इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों से होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ को एक स्वस्थ प्रदेश बनाने की दिशा में उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रयासरत हैं, और यह योजना प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली को और सशक्त बनाने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *