रायपुर।
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून सक्रिय बना हुआ है और 1 जून 2024 से 26 अगस्त 2024 तक राज्य में 886.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित किया गया है।
राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की मात्रा में भारी अंतर देखा गया है। जहां एक ओर बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1859.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, वहीं सरगुजा जिले में सबसे कम 487.7 मिमी बारिश हुई है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की स्थिति:
- सरगुजा – 487.7 मिमी (राज्य में सबसे कम)
- सूरजपुर – 886.0 मिमी
- बलरामपुर – 1242.4 मिमी
- जशपुर – 725.4 मिमी
- कोरिया – 908.5 मिमी
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 888.8 मिमी
मध्य छत्तीसगढ़:
- रायपुर – 739.2 मिमी
- बलौदाबाजार – 927.2 मिमी
- गरियाबंद – 838.0 मिमी
- महासमुंद – 680.3 मिमी
- धमतरी – 776.8 मिमी
- बिलासपुर – 836.5 मिमी
- मुंगेली – 938.0 मिमी
- रायगढ़ – 845.9 मिमी
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 519.4 मिमी
- जांजगीर-चांपा – 979.5 मिमी
- सक्ती – 842.4 मिमी
- कोरबा – 1185.2 मिमी
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – 896.5 मिमी
दुर्ग संभाग और आसपास के जिले:
- दुर्ग – 532.8 मिमी
- कबीरधाम – 697.9 मिमी
- राजनांदगांव – 868.5 मिमी
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 978.1 मिमी
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 642.9 मिमी
- बालोद – 906.7 मिमी
- बेमेतरा – 494.8 मिमी
बस्तर संभाग में झमाझम बारिश:
- बस्तर – 920.8 मिमी
- कोण्डागांव – 849.0 मिमी
- कांकेर – 1062.7 मिमी
- नारायणपुर – 1001.9 मिमी
- दंतेवाड़ा – 1102.8 मिमी
- सुकमा – 1190.7 मिमी
- बीजापुर – 1859.0 मिमी (राज्य में सर्वाधिक)