महासमुंद, 5 जनवरी:
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार, 6 जनवरी को महासमुंद जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन खोखराभाठा, नवागढ़ (जांजगीर) से रवाना होकर 3:15 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम में वे जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय समृद्धि को गति मिलेगी।महासमुंद, 5 जनवरी:
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार, 6 जनवरी को महासमुंद जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन खोखराभाठा, नवागढ़ (जांजगीर) से रवाना होकर 3:15 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम में वे जिले में 217 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है, जिससे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय समृद्धि को गति मिलेगी।