CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: मुख्यमंत्री साय के हाथों हुआ परिणाम घोषित, तुरंत चेक करें

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री सचिवालय से इस बड़े पैमाने पर 5,68,878 छात्रों के परिणाम जारी किए।

रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आसानी से देख सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने की आसान स्टेप्स:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर दर्ज करें जो एडमिट कार्ड पर दिया होता है।
  4. सबमिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

परीक्षा में कितने छात्रों ने भाग लिया

  • इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड से कुल 5,68,878 छात्रों ने परीक्षा दी।
  • कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित हुईं।
  • कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुईं।

10वीं बोर्ड परीक्षा की खास बातें

  • कक्षा 10वीं में कुल 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
  • इसमें से 519 छात्रों की परीक्षा निरस्त की गई।
  • परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आए।
  • 40 विद्यार्थियों के खिलाफ जांच प्रक्रिया चल रही है।
  • कुल मिलाकर लगभग 575 छात्रों का परिणाम फिलहाल रोका जा सकता है।

12वीं बोर्ड परीक्षा की खास बातें

  • कक्षा 12वीं में कुल 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
  • इसमें से 6,163 छात्रों की परीक्षा निरस्त की गई है।
  • परीक्षा के दौरान 25 नकल प्रकरण सामने आए।
  • 5 छात्रों के खिलाफ जांच जारी है।
  • लगभग 6,200 छात्रों का परिणाम फिलहाल रोकने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *